Tuesday, October 20th, 2026

IRCTC ने चार धाम यात्रा टूर पैकेज किया तैयार

    नई दिल्ली
चारधाम की यात्रा के इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) हिमालयन चार धाम यात्रा-2021 (Char Dham Yatra) के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लेकर आया है. जिसके तहत केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कराए जाएंगे.


आईआरसीटीसी द्वारा ट्वीट कर दी गई जानकारी के अनुसार 11 रात 12 दिन के टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) का किराया 43850 रुपये प्रति व्यक्ति होगा. वहीं, दो धाम यात्रा के लिए 37800 रुपये खर्च करने होंगे.
IRCTC Char Dham Yatra Tour Package

 

 

 

 

 

 

 

 

जबकि हरिद्वार से यात्रा के लिए जाने वाले यात्रियों को 40100 रुपये चार धाम जबकि 34650 रुपये दो धाम की यात्रा के लिए खर्च करने होंगे. खास बात यह है कि कोरोना महामारी के कारण एक ग्रुप में सिर्फ 20 यात्रियों को चार धाम की यात्रा के लिए ले जाया जाएगा. टूर पैकेज में थ्री स्टार होटल में ठहरने और भोजन की व्यवस्था शामिल है.

चार धाम यात्रा के लिए IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctctourism.com पर जाकर बुकिंग की जा सकती है. साथ ही किसी प्रकार की जानकारी के लिए आईआरसीटीसी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9717641764, 8287930908, 8287930909, 8595930981 और 8287930910 पर संपर्क किया जा सकता है.

 

#चार धाम यात्रा

Source : Agency

पाठको की राय